बुलंदशहर, अक्टूबर 4 -- Bulandsehar News: गांव रघुनाथपुर में रात आपसी विवाद में लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला हो गया। इसमें पीड़ित के दामाद राहुल समेत 4 लोग घायल हो गए। पीड़ित शिवकुमार निवासी हसनपुर लडूकी ने बताया कि 5 लोगों ने राहुल पर हमला कर बेहोश कर दिया। बीच-बचाव करने आए सोरन सिंह, मधु व रुपवती भी घायल हो गईं। पुलिस ने सभी को ऊंचागांव सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से राहुल व मधु को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...