बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पावन प्रतीक रक्षाबंधन पर्व कल 28 अगस्त को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाने की सभी तैयारियां अंतिम रूप से पूरी कर ली गई हैं। त्योहार में अब महज एक ही दिन का समय शेष रह गया है ऐसे में जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में चारों तरफ बहनों की खरीदारी से बाजारों में रौनक है। एक तरफ जहां बहनों ने अपने भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना के साथ कलाई पर रक्षासूत्र बांधने की तैयारी कर रही हैं, तो वहीं, दूसरी तरफ भाइयों ने भी अपनी बहनों को सुरक्षा का वचन देने और मनपसंद उपहार सौंपने के लिए खरीदारी कर ली है। हालांकि पर्व में एक दिन का समय है तो आज भी बाजारों में खूब भीड़ रहेगी। घरों में पर्व को लेकर विशेष पकवानों, मिठाइयों और सजावट का दौर अंतिम चरण में है। सबसे राहत की बात ...