बुलंदशहर, अगस्त 4 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला फर्राशान में एक युवक के साथ कुछ लोगों ने रंजिश के चलते लात-घूंसों से मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला फर्राशान निवासी मोहम्मद अली पुत्र हाफिज रहीम खां ने तहरीर देकर बताया कि बीती 30 मई को शाम वह अपने स्कूल के पास खड़ा था। उसी दौरान आरोपी अकरम पुत्र नजर अहमद, हंजला पुत्र अकरम अली, जाहिद और खालिद पुत्र बाबू पहलवान एक राय होकर वहां पहुंचे और बेवजह गाली-गलौज करते हुए उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। ​शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी उसे भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित मोहम्मद अली का आरोप है कि नामजद आरोपी अकरम आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके...