Bulandsehar News: रंजिश में महिला पर लाठी-ईंट से जानलेवा हमला
बुलंदशहर, अक्टूबर 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव काहिरा में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर एक महिला पर लाठी और ईंट से हमला किया गया। हमले में महिला का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। देहात पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव काहिरा निवासी पीड़िता मधु पत्नी दिनेश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 3 अक्टूबर की रात वह अपने घर में अकेली थीं। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी सरबन, उसकी पत्नी लता और पुत्र उमेश जबरन उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और ईंट से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। हमले में अत्यधिक खून बहने के कारण मधु चक्कर खाकर मौके पर ही गिर पड़ीं। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.