बुलंदशहर, सितम्बर 21 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव अलौदा जागीर निवासी युवती ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि गांव निवासी पड़ोसी उनसे रंजिश मानते हैं। क्योंकि कुछ दिन पहले उसकी भतीजी से गाली-गलौज, रास्ते में रोककर परेशान करने, पीछा करने व अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई थी।जिससे उसके पड़ोसी रंजिश मानते हैं।गुरुवार को आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में गाली-गलौज, मारपीट व पथराव किया।आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। पथराव में उसके पिता को कमर में गंभीर चोंटे आई। डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी देशराज व उसके पुत्र अजय,रन्नू उर्फ रणवीर व उसके पुत्रों भोला व अरूण, अनिल व उसके पुत्र सन्नी,भीम व उसके पुत्र मनीष व अंकुर पुत्र सत्त...