बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) को कराने के लिए आयोग ने जिले में केंद्रों की घोषणा कर दी गई है। आयोग ने 27 केंद्रों की सूची जिले के लिए जारी कर दी है। परीक्षा तीन दिन तक छह पालियों में आयोजित कराई जाएगी इसमें करीब 72 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शासन से परीक्षा केंद्रों की सूची आने के बाद विभागीय अफसरों द्वारा तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। परीक्षा के लिए जल्द ही स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की घोषणा कर दी जाएगी। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा की शुचिता व सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिले में केवल राजकीय और एडेड विद्यालय व महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी 27 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार क...