Bulandsehar News: यूपीआई एमडीआर के विरोध में कांग्रेस का अभियान
बुलंदशहर, सितम्बर 18 -- Bulandsehar News: विधानसभा क्षेत्र के मलकपुर कस्बे में कांग्रेस नेताओं ने बैठक कर यूपीआई पर लागू किए गए 0.4 प्रतिशत एमडीआर को लेकर व्यापारियों के बीच विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के मलकपुर में पार्टी नेताओं की बैठक आयोजित की गई। सलमान सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव तथा युवा नेता बबलू कुरैशी ने व्यापारियों से संपर्क कर यूपीआई के तहत लागू किए गए 0.4 प्रतिशत एमडीआर का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का हवाला देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Noida News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.