बुलंदशहर, अगस्त 14 -- Bulandsehar News: नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर 154 में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि युवती से बात करने के शक में उसे बंधक बनाकर पीटा गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर का रहने वाला अभिषेक नोएडा सेक्टर 154 में किराए के मकान में रहता है। पीड़ित के मुताबिक 8 अगस्त को पड़ोस में रहने वाले अमरपाल और निखिल ने उसे बेरहमी से पीटा। आरोप है कि आरोपियों को शक है कि वह उनके परिवार की युवती से बात करता है। यह भी पढ़ें- Noida News: युवती से बात करने के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटा इसी के चलते आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने मामले...