Bulandsehar News: युवती में हुई डेंगू की पुष्टि, जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर तीन, अस्पतालों में उमड़ी भीड़
बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- Bulandsehar News: जनपद में बदलते मौसम के साथ ही मौसमी बीमारियों और बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। जिले में डेंगू का एक और नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। निजी लैब में जांच के दौरान एक युवती में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसके बाद डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। साथ ही मलेरिया के 14 केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर केस अपडेट होने के बाद टीम ने सर्वे किया। अब टीम फिर गांव जाएगी। टीम गांव फॉगिंग और लार्वा का छिड़काव करने के साथ शिविर लगाएगी। धरपा के गांव टेना 18 वर्षीय नंदनी पुत्री पारस कुमार को पिछले कुछ दिनों से बुखार था। डॉक्टर की सलाह पर निजी लैब पर जांच कराई गई। जिसमें 31 अगस्त को रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली। लैब द्वारा सूचना स्वास्थ्य विभाग को भेजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.