Bulandsehar News: युवती को बहला-फुसलाकर ले गया मुजफ्फरनगर का युवक
बुलंदशहर, अगस्त 5 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले से युवती को मुजफ्फरनगर का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित पक्ष ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ मोहल्ले में रहती है। आरोप है कि उसकी पुत्री को मुजफ्फरनगर निवासी जैद बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़िता के द्वारा सभी संभावित स्थानों पर अपनी पुत्री को तलाश कर लिया गया, किंतु उसका पता नहीं चल सका है। ऐसे में अगवा पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका बनी हुई है। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। नगर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी जैद निवासी मुजफ्फरनगर के खिलाफ संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.