Bulandsehar News: युवती को घर में खींचकर दुष्कर्म
बुलंदशहर, अक्टूबर 23 -- Bulandsehar News: पड़ोस में दादी मां के घर जा रही युवती को घर के अंदर खींचकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे उसकी पुत्री पड़ोस में अपनी दादी मां के घर जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर व मुंह भींच कर अपने घर में खींचकर दुष्कर्म की घटना को अंज़ाम दिया। उसकी पुत्री ने घर आकर अपनी मां को आपबीती बताई। शाम को काम से लौटने पर उसे घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोसिन पुत्र बब्लू खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.