Bulandsehar News: युवती की हादसे में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र में बीते दिनों डीएवी फ्लाईओवर पर हादसे में युवती की मौत के मामले में रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी पीड़ित मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पुत्री शिवानी तोमर उर्फ गुनगुन तोमर(21वर्ष) डीएवी कॉलेज के पास मोबाइल शॉप में नौकरी करती थी। गत 9 जुलाई की रात शिवानी तोमर ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी। आरोप है कि डीएवी फ्लाईओवर पर रोडवेज बस के चालक ने तेजी व लापरवाही के साथ बस को चलाते हुए उनकी पुत्री को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उनकी पुत्री को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.