बुलंदशहर, अगस्त 27 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र में अम्बर सिनेमा के पास बेखौफ दबंगों ने एक युवक को घेरकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए तमंचे से फायरिंग कर गाड़ी में तोड़फोड़ की और पीड़ित की जेब से 20,800 रुपये लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नगर कोतवाली में मोहल्ला ​तेलीवाड़ा(अंबर सिनेमा के पास) निवासी शिवा पुत्र सुभाष ने तहरीर देकर बताया कि 22 अगस्त की रात वह अपनी गाड़ी से जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले कुणाल उर्फ हरीओम, उसके भाई दीपांशु पुत्र नरेश लोधी तथा लोधेवाली निवासी तुषार पुत्र आशीष ने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया। ​आरोप है कि हमलावरों ने रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए लोहे की ...