Bulandsehar News: युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, कार से टक्कर मारी
बुलंदशहर, जुलाई 20 -- Bulandsehar News: थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में धान काटने की मशीन चलाने वाले एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने कार से टक्कर मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार होते समय जान से मारने की धमकी भी दी। अमरगढ़ चौकी क्षेत्र गांव पीतमपुर निवासी पीड़ित मनोज पुत्र जयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह धान काटने की मशीन किराये पर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। वह मशीन की उगाही लेकर करकई से पूठा की ओर आ रहा था। तभी मुबारिकपुर-पूठा मार्ग पर बम्बे की पटरी स्थित हनुमान मंदिर के पास पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने कार से उसे जानबूझकर टक्कर मार दी। मनोज के अनुसार हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो सभी आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस संबंध में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.