बुलंदशहर, अक्टूबर 15 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी धर्मेन्द्र पुत्र तेजसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर वह किसी काम से झाझर जा रहा था। तभी रास्ते में पुरानी पुलिया के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव निवासी चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी उससे रंजिश मानते हैं। हमले में उसके दोनों हाथों व पीठ पर गंभीर चोंटे आई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों व राहगीरों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...