Bulandsehar News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बुलंदशहर, जुलाई 11 -- Bulandsehar News: जंक्शन चौकी क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाईओवर के पास रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी ने परिजनों पर पति की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, खुर्जा जंक्शन निवासी दीपक अपनी पत्नी राजकुमारी और दो बच्चे अवी 6 वर्ष व मेघना 4 वर्ष के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि लगभग 10 दिन पहले दीपक और उसके भाई ने अपनी पैतृक जमीन बेची थी। जमीन बेचने के बाद मिले पैसों और पारिवारिक बातों को लेकर घर में विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण वह करीब 15 दिन पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.