Bulandsehar News: युवक की गैर इरादतन हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवक की गैर इरादतन हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक पर डंडे से वार कर घायल करने और उसकी मृत्यु हो जाने का खुलासा किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद करते हुए आरोपी का चालान कर दिया है। कोतवाली देहात में चांदपुर रोड निवासी धर्मपाल सिंह ने तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि 27 सितंबर को उनके पुत्र रोमिल की पिटाई से मौत हो गई थी। पीड़ित धर्मपाल ने एक युवक पर घटना को अंजाम देने का शक जताया था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच में गांव काहिरा के शिवम का नाम प्रकाश में आाय। सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.