बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- Bulandsehar News: मौसम के मिजाज में आ रहे बदलाव के साथ ही जनपद की आबोहवा में प्रदूषण का जहर घुलने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार जनपद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 103 दर्ज किया गया। राहत की बात यह रही कि मंगलवार के मुकाबले इसमें करीब 50 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता अब भी येलो जोन में बनी हुई है। एनसीआर क्षेत्र का हिस्सा होने के कारण जनपद सर्दियों की शुरुआत होते ही देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहने लगता है। हवा में धूल कणों (पीएम 10) और सूक्ष्म कणों (पीएम 2.5) की मौजूदगी बढ़ने से सुबह और शाम हवा जहरीली बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक एक्यूआई का 100 के पार जाना बुजुर्गों और दमा या सांस की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए परे...