बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- Bulandsehar News: शिकारपुर। थाना सलैमपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल से घर लौट रहे दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने एक युवक को खेत में ले जाकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के अनुसार, गांव बनवारीपुर निवासी गोपी उर्फ गोपाल पुत्र सतीश सिंह सोमवार की रात करीब 10 बजे अपने साथी अशद पुत्र कमरु के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। गांव से करीब 500 मीटर पहले दिनेश पुत्र कृपाल सिंह के मकान के पास सात लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। यह भी पढ़ें- Rampur News: युवक के साथ मारपीट में तीन पर केस दर्ज अशद मौके से भाग निकला, जबकि गोपी को खेत में ले जाकर पीटा गया। परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल शिकारपुर पहुंचाया, जहां से ज...