बुलंदशहर, जुलाई 8 -- Bulandsehar News: कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करते हुए अत्याधुनिक मॉड्युलर ओटी (ऑपरेशन थिएटर) में सर्जरी की शुरुआत कर दी गई है। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को जटिल ऑपरेशनों के दौरान संक्रमण से बड़ी राहत मिलेगी और जल्द स्वस्थ होकर घर लौट सकेंगे। मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि मॉड्युलर ओटी में सर्जरी करने से संक्रमण नियंत्रण के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह ओटी पूरी तरह बैक्टीरिया-मुक्त वातावरण प्रदान करता है, जिससे सर्जिकल जटिलताओं में भारी कमी आती है। इसमें की गई एंटीमाइक्रोबियल कोटिंग, सीमलेस दीवारें और लेमिनार एयर फ्लो तकनीक हवा से बैक्टीरिया और धूल कणों को दूर रखती है, जिससे मरीज के घाव में इन...