Bulandsehar News: मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता
बुलंदशहर, सितम्बर 18 -- Bulandsehar News: सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम चिडावक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्र बनाकर अपनी भावनाएं प्रकट कीं। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (पश्चिम उत्तर प्रदेश) के उपाध्यक्ष कदीम आलम एडवोकेट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर माहौल देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर फिरोज खान, प्रगति यादव, मनोज कुमार, सत्यप्रकाश वर्मा, रुचिका सिंह, मीना कुमारी और सुष्मिता पूनिया समेत समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री स्कूलों में होगा प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- Gurga...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.