Bulandsehar News: मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान
बुलंदशहर, जुलाई 8 -- Bulandsehar News: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद्र गोला तथा प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्पार्चन कर किया। प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों में धैर्य, निरंतरता और कठिन परिश्रम का होना आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि सफलता का कोई आसान रास्ता नहीं होता और निरंतर प्रयास ही विद्यार्थियों को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। हाईस्कूल परीक्षा-2026 में नगर एवं विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.