बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- Bulandsehar News: मोहल्ला नन्नू खां निवासी आयुष की बाइक चोरी हो गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दर्ज रिपोर्ट में आयुष ने बताया कि वह नगर के एक निजी मेडिकल स्टोर पर काम करता है, उसी के बराबर में उसने रोजाना की तरह अपनी बाइक खड़ी की थी,लेकिन जब वह वापिस आए तो बाइक वहाँ नही थी। उसने आसपास के लोगों से काफी पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना प्रभारी ने कहा कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...