Bulandsehar News: मुठभेड़ में पुलिस पर हमला करने वाले तीन दोषियों को पांच-पांच वर्ष की सजा
बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- Bulandsehar News: वर्ष 2014 को मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले तीन दोषियों को खुर्जा अपर सत्र न्यायाधीश दिलीप कुमार सचान ने पांच-पांच वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही आठ-आठ हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। खुर्जा नगर क्षेत्र में वाजिदपुर मोड़ बाईपास पर उपनिरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल राजेश व जगदीश वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार सामने आई, जिसकी नंबर प्लेट अलग-अलग थी। कार सवार युवकों को रोका गया। जो पुलिस से बचकर भागने लगे, जहां पर आगे जाकर उनको घेर लिया गया।पुलिस से घिरता देख आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान कासिम, अजीम व जावेद के रूप में हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.