बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने जैन इंटर कॉलेज और डीडी कबाड़ी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं, अध्यापिकाओं एवं महिलाओं के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।शासन की मंशा के अनुरूप कम्युनिटी पुलिसिंग और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित रैली में पुलिसकर्मियों और छात्राओं ने बैनर, पोस्टर व पंपलेट लेकर पैदल मार्च किया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई।पुलिस ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं इ...