बुलंदशहर, अगस्त 10 -- Bulandsehar News: जनपद के रंगपुर निवासी एक आठ वर्षीय बच्ची द्वारा गलती से सिक्का निगलने का गंभीर मामला सामने आया है। सिक्का गले में अटकने के कारण बच्ची की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में मासूम को लेकर कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। रंगपुर निवासी विपिन ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी आठ वर्षीय बेटी छवि घर के पास स्थित एक दुकान से खाने-पीने का सामान लेने गई थी। दुकान से वापस लौटते समय बच्ची ने एक रुपये का सिक्का अपने मुंह में दबा लिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: एक्सरे में मासूम के पेट दिखी लोहे की कील, जिला अस्पताल रेफर इसी दौरान अचानक सिक्का उसके गले में चला गया और वहीं जाकर अटक गया। बच्ची को सांस लेने और ब...