बुलंदशहर, नवम्बर 16 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित तेज सिंह कॉलोनी से आठ वर्षीय मासूम बच्ची की अगवा कर हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में आरोपी रवि कुमार के दोनों पैरों में गोली लगी। वहीं, आरोपी की फायरिंग में दरोगा आजीत सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई, जबकि दूसरी गोली एक अन्य दरोगा के कान के पास से निकल गई। घायल आरोपी और दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि रविवार की रात पुलिस और स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मासूम बच्ची का हत्यारोपी 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार कि...