बुलंदशहर, जुलाई 2 -- Bulandsehar News: ग्राम खैरपुर खैराबाद पोस्ट पिलखुवा जिला हापुड निवासी अंकित कुमार पुत्र सतवीर सिह ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी माता के साथ किसी कार्य से गुलवठी आया था। सिकन्द्राबाद अडडे पर जब वह खड़ा था तभी सतीश गाली गलोच देने लगा व कहने लगा कि तूने भांजे तुषार के खिलाफ एपलीकेशन दी है। विरोध किया तो मारपीट करने लगा। आसपास के लोगो को आता देख कर जान से मारने कि धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...