बुलंदशहर, जुलाई 24 -- Bulandsehar News: गांव औरंगाबाद अहीर निवासी श्याम पुत्र रतन सिंह ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह विपीन पुत्र स्व० बबली के साथ बाइक से घर जा रहा था। धोली प्याऊ के पास पहले से खडे अंकित पुत्र अजय ने रोकने का इशारा किया। बाइक नहीं रोकने पर अंकित अपने साथ अपने भाई भविष्य और दीपू पुत्र ध्यान सिंह व कुछ लडके लेकर घर के बाहर आ गए। उसके व विपिन के साथ गाली ग्लोच करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गये, तो ये लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...