Bulandsehar News: मारपीट करने पर दो के खिलाफ दी तहरीर
बुलंदशहर, अगस्त 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव वैर निवासी नईमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात उसके गांव निवासी युवक ने उसके साथ बदतमीजी की। कुछ देर बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके व उसके पुत्र व पुत्री से भी मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.