बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार को मामूली विवाद में रंजिशन घर लौट रहे एक ठेला संचालक को दबंग ने गोली मार दी । गोली लगने से ठेली संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामला रुपए के लेनदेन का बताया है। मोहल्ला चौधरीवाड़ा नई बस्ती निवासी शाहनवाज ने बताया कि उसका भाई हनीफ दादरी गेट पुलिस चौकी के पास छोले-कुलचे की ठेली लगाता है। बुधवार को वह काम समाप्त कर वह ठेली लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में दबंग ने पीछे से उसे गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनंद-खनन में घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया।...