बुलंदशहर, जुलाई 2 -- Bulandsehar News: थाना नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में बुधवार की शाम पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में इंतजार और उसके दो बेटे मौसिम व दानिश गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को लहूलुहान हालत में पहले नरसेना थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को ऊंचागांव अस्पताल भेज दिया। जहां से इंतजार, मौसिम और दानिश की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर थाना नरसेना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा...