Bulandsehar News: मामा के यहां रह रही युवती को अगवा करने पर रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि हापुड़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी उसकी बहन की पुत्री उसके यहां काफी दिनों से रह रही हैं। गुरुवार रात उसकी भांजी अचानक लापता हो गई। शुक्रवार को उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जानकारी मिली कि कोतवाली स्याना के गांव वैरा फिरोजपुर निवासी जितेश उसकी भांजी को बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गया है। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही युवती को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.