बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों ने पेंटिंग और थंब प्रिंटिंग की। वहीं, कक्षा दो से आगे के विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड निर्माण, दीया सजावट, कंदील मेकिंग, क्ले आर्ट और रंगोली प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। संचालन अंशुल अग्रवाल, प्रियंका कंसल और कृष्णकांत सहित शिक्षकों ने किया। महोत्सव का समापन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आरती के साथ हुआ। चेयरमैन कपिल कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष पूर्वी सिंघल, निदेशक धैर्य सिंघल, मानस सिंघल और प्रधानाचार्य सतीश कुमार शर्मा सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा। यह भी पढ़े...