Bulandsehar News: मांगों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, जुलाई 31 -- Bulandsehar News: कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित व्यापारी बंधु की मासिक बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर जनहित व व्यापारी हित की प्रमुख समस्याएं उठाई हैं। जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने अंसारी रोड से डिप्टी गंज पुलिस चौकी तक भीषण जाम से निजात के लिए वन-वे व्यवस्था लागू करने की मांग की। आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जैनपुर, कुड़वल गांव, डीएम रोड से नगर के राजराजेश्वर मंदिर मार्ग तक साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, गड्ढों की मरम्मत और बजरी हटाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि देवीपुरा स्थित संविलियन विद्यालय के पास और प्राचीन माता मंदिर व शास्त्री पार्क के बीच खुले नालों को ढकवाया जाए। इसके अलावा उन्होंने शहर की अन्य समस्याओं से भी एडीएम को अवगत कराया है। इस अवसर पर पृथ्वीराज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.