Bulandsehar News: महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर सिपाही ने बनाए शारीरिक संबंध, मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- Bulandsehar News: पति से अनबन के कारण अलग रह रही मथुरा निवासी महिला को फेसबुक के माध्यम से दोस्ती के जाल में फंसाकर बुलंदशहर में तैनात सिपाही ने शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि सिपाही ने महिला को झांसे में लेकर पिछले माह लिव इन रिलेशन डीड भी बनवा ली। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सिपाही उसको बहला फुसलाकर पहासू थाना क्षेत्र के पलड़ा झाल पर सुनसान स्थान पर ले गया तथा जान से मारने की नीयत से उसकी जमकर पिटाई की। किसी तरह चीख पुकार सुनकर वहां से गुज़र रहे लोगों ने उसको बचाया। महिला के काफी चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पहासू थाना पुलिस ने डायल 112 पर तैनात सिपाही कृष्ण कुमार निवासी मथुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
महिला के आरोप और घटनाक्रम मथुरा के एक गांव निवासी महिला की शादी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.