बुलंदशहर, जुलाई 8 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए।

हत्या का आरोप ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव अजय नगर निवासी सुनील कुमार पुत्र विजयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बहन रूबी (38 वर्ष) की हत्या उसके पति खुशीराम, उसकी भतीजी और भाभी ने मिलकर की है। भतीजी पर गंभीर आरोप लगाया है और आरोपी पति के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज होने की बात कही है। आरोप है कि इनका एक रिश्तेदार जो की पुलिस में तैनात है, घटना करने के लिए उकसा रहा था और उन्ह...