बुलंदशहर, सितम्बर 16 -- Bulandsehar News: कस्बे के मौहल्ला वैश्यान सुनारों वाली गली स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापना के साथ महिलाओं ने नियमित भजन-कीर्तन प्रारंभ कर दिया है। बुधवार को बड़ी तादाद में महिलाओं ने मंदिर में एकत्र होकर भजन-कीर्तन किया। ढोलक मंजीरा समेत अन्य वाद्ययंत्र के साथ महिलाओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन कर सबका मन मोह लिया। कुछ महिला श्रद्धालु भजन-कीर्तन के दौरान नृत्य करते हुए झूमने लगी। मंदिर के पुजारी ऋषि मिस्रा ने बताया कि भगवान गणेश जी प्रतिमा के स्थापना के साथ नित्य प्रतिदिन पूजा अर्चना, भजन-कीर्तन के साथ सुबह-शाम आरती का आयोजन किया जा रहा है। भगवान गणेश जी को प्रिय मोदक लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाता है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बप्पा के दरबारों में दिव्य झांकियों, भजनों से ...