Bulandsehar News: महारैली की सफलता के लिए इंडिया गठबंधन ने किया जनसंपर्क
बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: दिल्ली रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली की सफलता के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जनसंपर्क किया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव तथा पूर्व विधायक चौ. होशियार सिंह ने क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क किया। गांव तोरई में पूर्व प्रधान गंगाशरण के आवास पर बैठक कर नेताओं ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, पेपर लीक और संविधान व मतदान के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान मोहित प्रधान, बबलू कुरैशी, मनीष शर्मा, रोहतास कुशवाहा, नरेंद्र शर्मा, सरवन कुमार, धीरज लोधी, विकास चौधरी और राजकुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: दिल्ली रैली को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.