बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: नगर के रामगढ़ी स्थित महाकाली मैया मंदिर का छठां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर संस्थापक सुंदर सैनी (भगत जी) के नेतृत्व में मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सुसज्जित पालकी, कलश यात्रा और देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. सुविन भारद्वाज ने फीता काटकर किया।शोभायात्रा पथवारी आश्रम से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए रामगढ़ी स्थित मंदिर पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में राकेश सैनी, सुंदर सैनी, हेमंत गर्ग, अमित गोयल, राजेश गोयल सहित मंदिर कमेटी के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...