Bulandsehar News: महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर विचार गोष्ठी
बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: ग्राम छपरावत में वाल्मीकि विकास संघ के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, विशिष्ट अतिथि सुनील यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय महरौलिया ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। संघ की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख पति सुनील यादव ने रूढ़िवादी परंपराओं को त्यागकर बच्चों को शिक्षित बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार महरौलिया ने रामायण का अध्ययन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान सुरेंद्र सिंह धनखड़, हरेंद्र यादव, राम मूर्ति आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर श्रीराम जानकी मंदिर में गूंजा रामायण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.