बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि की झांकी बैंड-बाजे, ढोल-ढमाके के साथ निकाली गई। शोभायात्रा शाहपुर कलां, चोला चौराहा, नवादा गेट होती हुई गांव स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां मुख्य अतिथि मां भवानी नाथ वाल्मीकि महामंडलेश्वर का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल उज्जैन वाल, विजय कुमार,रमेश वाल्मीकि,अमित कुमार, विपिन कुमार,गुल्लू, राजकुमार फौजी,कुशलपाल सिंह,अतुल कुमार सिंह, बृजपाल सिंह, सागर,अरविंद कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: वाल्मीकि जयंती...