बुलंदशहर, जुलाई 12 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला लाल दरवाजा में मस्जिद के गेट को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में शनिवार देर रात को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला लाल दरवाजा स्थित एक मस्जिद के पुराने गेट को हटाने और नया गेट लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात उसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे निकल आए और पथराव व मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल हो गए। जिसमें तरफ से 6 लोगों की हालत गंभीर होने के कार...