बुलंदशहर, अगस्त 2 -- Bulandsehar News: मौसम में आए बदलाव के साथ ही जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। मलेरिया और डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में मलेरिया के दो नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। नए मामले सामने आने के बाद अब जिले में कुल मलेरिया पीड़ितों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। मौसम में बदलाव के साथ ही डेंगू-मलेरिया के मरीजों की संख्या में इजाफ हो रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब 43 वर्षीय द्रोपदी और 37 वर्षीय अंकुर पालीवाल में मलेरिया के संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों का इलाज शुरू करा दिया गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण मच्छरों का पनपना तेजी से जारी है। जिले में लगातार बढ़ रहे मलेरिया और डेंगू के मरीजों ने स...