बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: थाना हाइवे क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर तलाशी के दौरान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी शिनाख्त बुलंदशहर निवासी किशोर कार्तिक के रूप में हुई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वह अपने पिता का इकलौता चिराग था। पुलिस ने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर वह घर से निकला था।सोमवार सुबह करीब आठ बजे हाइवे क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव देख आसपास के लोगों का हुजूम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर क्षत विक्षत शव कब्जे में कर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी शिनाख्त कार्तिक (17) निवासी सराय सरुपा, बुलंदशहर के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...