Bulandsehar News: मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोर गिरफ्तार
बुलंदशहर, अगस्त 4 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद पुलिस ने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए हुए करीब सात लाख रुपये के जेवरात भी बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपियों का चालान कर दिया है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि जिले में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सिकंदराबाद पुलिस ने मंगलवार सुबह एक सूचना पर मुकंदगढ़ी वाले रास्ते पर चार शातिर आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहे आलम उर्फ बब्लू पुत्र सलीमुद्दीन निवासी गांव बटोला(शिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.