Bulandsehar News: मंडोना तृतीय गन्ना क्रय केंद्र यथावत रखने की मांग
बुलंदशहर, अक्टूबर 16 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव मंडोना जाफराबाद में चौधरी प्रमोद कुमार के आवास पर किसानों की गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें गन्ना क्रय केंद्र में बदलाव किए जाने पर किसानों ने नाराजगी जताई और मंडोना तृतीय गन्ना क्रय केंद्र को पूर्व की भांति यथावत रखने की मांग की। गोष्ठी में किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना समिति ने मंडोना जाफराबाद में त्रिवेणी शुगर मिल साबितगढ़ से जुड़े किसानों का गन्ना अनामिका शुगर मिल को आवंटित कर दिया है। इससे किसानों में रोष है। किसानों ने कहा कि वे अपना गन्ना त्रिवेणी शुगर मिल साबितगढ़ के क्रय केंद्र पर ही देना चाहते हैं। किसान योगेंद्र सिंह, राजकुमार, हेमंत कुमार और सतीश कुमार आदि ने कहा कि मंडोना तृतीय गन्ना क्रय केंद्र को यथास्थिति में रखा जाए, ताकि किसानों को गन्ना आपूर्ति करने में परेशानी न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.