बुलंदशहर, अगस्त 16 -- Bulandsehar News: जहांगीराबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव कौड़ा शमशाबाद की अस्थायी गोशाला में रविवार की सुबह भूख से तड़पकर एक गोवंश की मौत हो गई।जंगली कुत्ते द्वारा गोवंश को नोंचते हुए कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों में रोष फैल गया और सूचना पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लखावटी संयोजक नितिन सिंघल पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।सूचना पर अन्य ग्रामीण भी आ गए।नितिन सिंघल ने ग्राम पंचायत सचिव को कॉल कर घटना की सूचना दी। इलना पशु चिकित्सक डॉक्टर पारुल को अवगत कराया तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि सीवीओ को जानकारी दो।एसडीएम पर फोन रिसीव नहीं करने का आरोप है।हालांकि एडीएम प्रशासन ने फोन पर एक सप्ताह के भीतर गोशाला में बेहतर व्यवस्था करने का हवाला देकर मौके पर अधिकारियों को भेजने की बात क...