बुलंदशहर, जुलाई 18 -- Bulandsehar News: भीषण गर्मी के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शनिवार को नुमाइश ग्राउंड में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान 'योगी-योगी', 'भारत माता की जय' और वंदेमातरम के नारों से माहौल को जोशीला बनाए रखा। जनसभा स्थल पर बना पंडाल खचाखच भरा रहा, जबकि कई लोग पंडाल के बाहर खड़े होकर मुख्यमंत्री को सुनते नजर आए। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के पुलिस लाइन ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद सांसद, विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कड़े सुरक्षा घेरे के बीच जनसभा स्थल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने तालियों और नारों से उनका अभिनंदन किया। यह भी प...