बुलंदशहर, जुलाई 6 -- Bulandsehar News: जनपद में सोमवार को मौसम के दोहरे मिजाज ने लोगों को जमकर परेशान किया। सुबह के समय आसमान में बादलों की आवाजाही से लगा कि मौसम सुहाना होगा, लेकिन दोपहर होते-होते चटक धूप और हवा में घुली प्रचंड उमस ने आमजन को बेहाल कर दिया। आलम यह रहा कि पारा 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के बावजूद उमस के कारण लोगों ने घुटन महसूस की।

उमस और गर्मी की स्थिति तीखी धूप और हीट इंडेक्स बढ़ने से दोपहर के समय शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को चिपचिपी गर्मी के आगे घरों और दफ्तरों में लगे कूलर और पंखे भी पूरी तरह बेअसर साबित हुए। कूलर से ठंडी हवा के बजाय उमस भरी गर्म हवा आती रही, जिससे लोग दिनभर पसीने से तर-बतर रहे। उमस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गर्मी के चलते लोग पसीनों से भीगे रहे। न्यू...